जॉन अब्राहम ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को दी मरजावां की सोलो रिलीज़ डेट, जीत लिया सबका दिल
बॉलीवुड में आजकल क्लैश देखना बहुत आम बात हो गई। लेकिन ज़्यादातर क्लैश दो सुपरस्टार्स के बीच होता है। और एक सुपरस्टार की फिल्म के आगे कोई नया स्टार अपनी फिल्म रिलीज़ करने से कतराता है। क्लैश से दोनों ही फिल्मों को नुकसान होता है सो अलग।
लेकिन जॉन अब्राहम ने एक सीनियर के तौर पर जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए किया है वो काबिले तारीफ है। दरअसल, जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती रिलीज़ हो रही थी 8 नवंबर को। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की मरजावां रिलीज़ हो रही थी 22 नवंबर को।

अब 22 नवंबर को ही रिलीज़ हो रही थी आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला। ऐसे में साफ था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म को करारा झटका लगता। लेकिन जॉन अब्राहम ने बड़ा दिल दिखाते हुए 22 नवंबर की डेट पागलपंती के लिए ली।
अब पागलपंती, 22 नवंबर को रिलीज़ होगी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मरजावां, 8 नवंबर को। जॉन के इस फैसले से मरजावां डायरेक्टर मिलाप झावेरी बेहद खुश हैं और उन्होंने जॉन का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है।


Click it and Unblock the Notifications