बाघ संरक्षण पर डाक्यूमंट्री बनाएंगे जॉन

जॉन का इस बारे में कहना है "मैंने इस फिल्म के निर्माण का निर्णय लिया है क्योंकि मेरा वास्तव में विश्वास है कि बाघ इस ग्रह के सबसे शानदार प्राणियों में से एक हैं। यदि हम उन्हें संरक्षित करने के लिए जल्दी ही कोई कदम नहीं उठाएंगे तो एक भी बाघ नहीं बचेगा।"
फिल्म समारोहों के वृत्तचित्र खण्ड और वन्य जीव संरक्षण पर सम्मेलनों में इस वृत्तचित्र का प्रदर्शन होगा। जॉन और पांडे को उम्मीद है कि यह वृत्तचित्र बाघों के संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता पैदा कर सकेगा।
जॉन का कहना है, "यह फिल्म अपने संदेश की वजह से अधिक महत्वपूर्ण है। माइक पाण्डे से मुलाकात के बाद मैंने इस फिल्म के निर्माण का निर्णय लिया। वह प्रकृति को कैमरे में कैद करने के प्रति बेहद समर्पित हैं। मैंने भी उनकी तरह समर्पित होने का निर्णय लिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications