जॉन अब्राहम और प्रिया की शादी कंफर्म- देखें अनदेखी तस्वीरें!
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल की शादी की खबरें काफी जोर पकड़ रही हैं। जॉन अब्राहम और प्रिया दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे के साथ थे और एक दूसरे के साथ शादी करने का भी प्लान कर रहे थे। जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल दोनों ही एक दूसरे के साथ कई बार देखे गये और साथ ही दोनों के परिवार की तरफ से भी इस रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की की मुश्किल नहीं है। प्रिया और जॉन दोनों ने नये साल पर लॉस एजेंल्स जाकर सेलिब्रेट करने का प्लान किया था और वहां जाकर दोनों की शादी की खबरें भी आर रही हैं। इस खबर को सच साबित करते हुए जॉन अब्राहम का एक ट्वीट यूज किया जा रहा है जिसमें जॉन ने अपने फैंस को नये साल की बधाईयां दी हैं और नीचे लिखा है विद लव जॉन एंड प्रिया अब्राहम।
इस ट्वीट के बाद मीडिया में जॉन और प्रिया की शादी की खबरों ने काफी जोर पकड़ ली और सभी को यकीन हो गया कि प्रिया और जॉन ने चुप चाप अपने परिवार वालों की मौजूदगी में शादी कर ली है। इस खबर के बाद ये भी सुनने में आ रहा है कि जॉन अब्राहम फिल्हाल ट्रैवल कर रहे हैं और वो कल तक मुंबई वापस आएंगे। मुंबई आने के बाद जॉन और प्रिया की शादी की खबर पर से शक की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी। वैसे भी जॉन ने पिछले ही साल अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो इसी साल यानी 2013 में शादी कर लेंगे लेकिन कब ये नहीं पता।
खैर जॉन की शादी हुई या नहीं ये तो कल जॉन के वापस आने पर कंफर्म हो जाएगा। लेकिन फिल्हाल देखिये जॉन और प्रिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











