हैंडसम जॉन की शादी ये हैं बेहद दुखी!
लखनऊ की मोनी को जब उनके फेवरेट जॉन अब्राहम की शादी की खबर मिली तो उन्होंने कहा जॉन ऐसा कैसे कर सकता है। मेरे तो सपनों में आज भी जॉन आता है उसकी शादी ने तो मेरा दिल ही तोड़ दिया। जॉन की शादी की खबर से मेरी तो साल की शुरुआत ही खराब हो गयी। कानपुर की सोनम ने तो जॉन की शादी के बाद जॉन की फिल्मों को ही बायकॉट कर दिया। सोनम ने कहा जॉन ने मेरा दिल तोड़ दिया और अब मैं कभी भी उसकी फिल्मों को नहीं देखने जाउँगी। जॉन मेरा प्यार था लेकिन इस तरह से चुपचाप शादी कर लेने के बाद जॉन ने मुझे बहुत हर्ट किया है। सिर्फ लड़कियां हीं नहीं कुछ लड़के जो कि जॉन अब्राहम के बहुत बड़े फैन हैं वो भी इस शादी से दुखी हैं। उनका कहना है कि जॉन को इस तरह से बिना किसी को बताए चुपचाप शादी नहीं करना चाहिए।
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल की शादी ने बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों को हैरान कर दिया है। आज जॉन के वापस इंडिया आने की खबर है और उनके इंडिया आने के बाद ही उनकी और प्रिया की शादी से जुड़ी कई सारी बातें क्लियर हो पाएंगी। जॉन अब्राहम की शादी से उनकी फीमेस फैन फॉलोइंग तो दुखी है ही लेकिन साथ ही मीडिया में जॉन को पसंद करने वाले भी इस बात से काफी परेशान हैं कि जॉन की शादी की खबर उन्हें ही सोशल नेटवर्किंग साइट से मिल रही है। अब तो जॉन के आने का ही सबको इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications












