50 दिनों तक BOX OFFICE पर धमाका- संजू के सामने भी टिकी रही फिल्म- सुपरहिट
आज जब रेस 3 जैसी बिग बजट फिल्म भी महीने भर में सिनेमाघरों से उतर जाती है। ऐसे में जॉन अब्राहम- डायना पेंटी की फिल्म परमाणु ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिये हैं। 65 करोड़ के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। साथ ही फिल्म ने 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना ली है। भारत के परमाणु परीक्षण पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था।
अक्षय कुमार ने सलमान को किया पीछे- शाहरुख खान हो गए लिस्ट से OUT
कोई शक नहीं कि जॉन अब्राहम की इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि फिल्म कंटेंट अच्छा हो, तो सामने रेस 3 आए या संजू.. दर्शक आपकी फिल्म जरूर देंखेगे। देखना दिलचस्प होगा कि परमाणु और कितने दिनों तक टिकी रहती है।

फिल्म की सफलता से जॉन अब्राहम काफी उत्साहित हैं। बता दें, प्रोड्यर्स के बीच तनातनी को लेकर यह फिल्म लंबे समय तक विवादों में फंसी रही। दिसंबर 2017 से पोस्टपोन होते होते आखिरकार फिल्म मई 2018 में रिलीज हो पाई। लिहाजा, इसकी सफलता जॉन के लिए काफी मायने रखती है।
'संजू' के रिलीज होने के बाद भी परमाणु ने करीब एक करोड़ की कमाई की है। चौथे हफ्ते के रिस्पॉन्स को देखते हुए सिनेमाघरों ने इसके शो बढ़ाए गए थे और पांचवें हफ्ते में 331 स्क्रीन्स पर यह चल रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











