साढे साती: जॉन अब्राहम के साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगी इलियाना डिक्रूज, बनेगी शानदार जोड़ी
जॉन अब्राहम इस समय अपनी आने वाली फिल्म साढे साती को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। अनीस बज्मी की इस फिल्म को लेकर काफी समय तक तो यही कंफ्यूजन थी कि इसमें लीड रोल में कौन सा एक्टर होगा। इसके लिए फाइनली जॉन अब्राहम का नाम सामने आया तो लीड एक्ट्रेस के लिए जद्दोजहद शुरु हो गई थी लेकिन अभ इसके लिए अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का नाम सामने आ रहा है।
खबर है कि फिल्म में इलियाना और जॉन मिलकर सबको हंसाते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इसको लेकर किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि निर्देशक अनीस बज्मी की इस फिल्म में काफी ज्यादा हंसी और ठहाके देखने को मिलेंगे और काफी समय जॉन अब्राहम किसी कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहें है।

इसके पहले उन्होने परमाणु और सत्यमेव जयते जैसी फिल्में की हैं। फिल्म की बात करें तो साढ़े साती एक ऐसे आदमी की कहानी होगी.. जिसका 7 साल से बैड लक चला रहा है। ऐसे में उसके साथ कैसी कैसी घटनाएं होती हैं..
और वह कैसे निपटता है.. यही होगी साढ़े साती। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी। बता दें कि हिंदू मान्यता के अनुसार साढे साती का मतलब होता है कि किसी इंसान का बुरा वक्त चलना..फिल्म इसी पर बेस्ड है।


Click it and Unblock the Notifications











