..................... John Abraham opens up on Batla house triple clash with mission mangal and saaho - Hindi Filmibeat

बाटला हाउस Vs मिशन मंगल - मुझे बस अपनी फिल्म से फर्क पड़ता है जो बहुत अच्छी बनी है - जॉन अब्राहम

By Staff

जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और फैन्स को बेहद पसंद भी आ रहा है। दिलचस्प ये है कि बाटला हाउस 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। इस दिन प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर एक्शन फिल्म साहो रिलीज़ हो रही है वहीं दूसरी तरफ आर बाल्कि की शानदार फिल्म मिशन मंगल भी रिलीज़ हो रही है। मिशन मंगल की स्टारकास्ट है - विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हारी।

इस क्लैश पर बात करते हुए जॉन अब्राहम का कहना है कि मुझे केवल अपनी फिल्म से फर्क पड़ता है। मुझे अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है। जॉन ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया कि उनकी टीम पूरा गणित लगा चुके हैं और वो आश्वस्त हैं कि फिल्म की रिलीज़ डेट नहीं बदलनी चाहिए।

john-abraham-opens-up-on-batla-house-triple-clash-with-mission-mangal-and-saaho

जॉन अब्राहम ने अपनी बात को और समझाते हुए कहा कि मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मुझमें Over Confidence है। दूसरी फिल्मों का भी मैं उतना ही सम्मान करता हूं। लेकिन मुझे ये पता है कि मेरे डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने बहुत ही अच्छी फिल्म बनाई है।

अक्षय कुमार पर बात करते हुए जॉन ने कहा, अक्षय मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। हम दोनों की फिल्म एक ही दिन आ रही है तो लोगों के पास देखने के लिए चॉइस होगी। उम्मीद करता हूं कि दोनों ही फिल्में अच्छी कमाई करेंगी। 15 अगस्त कमाई के लिहाज़ से काफी अच्छा दिन है।

देखिए बॉक्स ऑफिस के अब तक के सबसे बड़े Triple Clash -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X