''मैं धूम 4 का प्रोड्यूसर नहीं हूं, मुझे नहीं पता मैं फिल्म में हूं या नहीं..''

धूम फ्रैंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल और पॉपुलर सीरिज में शामिल है। धूम, धूम 2 और धूम 3 की बेजोड़ सफलता के बाद अब धूम 4 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बीच में फिल्म काफी सुर्खियों में थी.. सलमान खान से लेकर शाहरुख, रणवीर सिंह सभी को बतौर विलेन धूम 4 से जोड़ा जा रहा था। लेकिन इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के 6 दिन पूरे- कलेक्शन जानकर हैरान रह जाएंगे

हाल ही में जब जॉन अब्राहम से सवाल किया गया कि क्या वे धूम 4 का हिस्सा बनना पसंद करेंगे? तो जॉन ने कहा, पता नहीं, जब फिल्म ऑफर की जाएगी, तब देखा जाएगा। मैं फिल्म का प्रोड्यूसर नहीं हूं इसीलिए मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता।

John Abraham

परमाणु और सत्यमेव जयते जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले जॉन ने कहा, फिलहाल मैं बतौर प्रोड्यूसर विकी डोनर, परमाणु, मद्रास कैफे और बाटला हाउस जैसी फिल्म ही बनाउंगा.. क्योंकि मुझे इस तरह की फिल्में पसंद है। आज के दर्शक फिल्मों में सिर्फ कंटेंट देखना चाहते हैं और मैं बतौर एक्टर और निर्माता दर्शकों को वही देना चाहता हूं।

बहरहाल, धूम 4 की बात करें तो यह फ्रैंचाइजी की हर फिल्म पिछली फिल्म से ज्यादा बड़ी होती है.. ऐसे में माना जा रहा है कि धूम 4 बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल होने वाली है।

सूत्रों की मानें तो जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान के बाद अब धूम 4 के नए विलेन होंगे सलमान खान। लेकिन यह खबर महज अफवाह साबित हो चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि यह बड़ी फिल्म किसके हाथों में जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X