परमाणु का पहला लुक OUT..इसे देखकर बस फिल्म का इंतजार करेंगे आप
जॉन अब्राह्म की अगली फिल्म परमाणु का पोस्टर रिलीज किया गया है।
जॉन अब्राह्म की अगली फिल्म परमाणु का पोस्टर रिलीज हो गया है और ये वाकई काफी शानदार है। इसे देखकर आप बस फिल्म का इंतजार करेंगे। जॉन अब्राह्म की अगली फिल्म पोखरण परमाणु परीक्षण के ऊपर बन रहा है। फिल्म का ये पोस्टर काफी अलग है।
[बाहुबली से टक्कर..प्रभास की अगली फिल्म साहो की जानकारी हुई LEAK ]
आपको बता दें कि 1998 में तत्कालीन अटल बिहारी बाजपेई के कार्यकाल में पोखरण परमाणु परीक्षण किया गया था जो भारत के इतिहास में काफी मायने रखता है। जाहिर है इसपर फिल्म बनाना बेहद दिलचस्प होगा। फिल्म का पोस्टर भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

जॉन अब्राह्म और बोमन ईरानी के अलावा डायना पेंटी की भी फिल्म में मुख्य भूमिका होगी। फिल्म काे डायरेक्ट अभिषेक शर्मा करेंगे और इसे लिखा राइटर्स सैविन कदरोस ने है जिन्होंने नीरजा की कहानी लिखी है। फिल्म मुंबई, दिल्ली में शूट की जाएगी जबकि पोखरण में कुछ हिस्सों की शूटिग हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











