..................... John Abraham’s next action-thriller film titled ‘Attack’| John Abraham upcoming movie - Hindi Filmibeat

जॉन अब्राहम की अगली एक्शन- थ्रिलर फिल्म 'अटैक'- FIRST LOOK है धमाकेदार

By Staff

बाटला हाउस की रिलीज से पहले जॉन अब्राहम ने अपनी अगली एक्शन- थ्रिलर फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम होगा- 'अटैक', जिसका निर्देशन कर रहे हैं लक्ष्य राज आनंद। बतौर निर्देशक यह लक्ष्य की डेब्यू फिल्म होगी। वहीं, धीरज वाधवन और अजय कपूर के साथ मिलकर जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी जे ए एंटरटेंनमेंट प्रोड्यूस करेगी।

फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक भी साथ ही रिलीज कर दिया गया है, जो कि काफी शानदार है। परमाणु, सत्यमेव जयते, रॉ और बाटला हाउस के बाद जॉन की ये फिल्म भी देशभक्ति के फ्लेवर में लिपटी होगी। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2019 से शुरु हो जाएगी। जबकि 2020 में फिल्म रिलीज होगी।

John Abraham

जॉन अब्राहम की पिछली कुछ फिल्मों पर नजर डाले हैं तो उनकी हर फिल्म देशभक्ति और एक्शन से लबरेज होती है। फैंस उन्हें इस अंदाज में पसंद भी कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि जॉन बैक टू बैक इसी जोनर की फिल्में साइन करते जा रहे हैं। बाटला हाउस 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है और उम्मीद है कि फिल्म हिट होने वाली है।

बाटला हाउस के बाद जॉन अब्राहम संजय गुप्ता की मल्टीस्टारर फिल्म 'मुंबई सागा' और अनीस बज्मी की फिल्म 'पागलपंती' में भी नजर आने वाले हैं। उम्मीद है कि इन फिल्मों के साथ जॉन बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस हिट देने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X