जॉन यानी मान्या सुर्वे जंगल का नया शेर
संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला में जॉन अब्राहम का एक नया लुक नज़र आ रहा है। मान्या सुर्वे का किरदार निभा रहे जॉन अब्राहम की बॉडी और उनके सिक्स पैक वाली बॉडी ने लोगों को अभी से पागल कर रखा है। शूटआउट एट वडाला फिल्म के प्रमोशन के लिेए आजकल फिल्म के एक्टर्स और निर्देशक काफी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक नया गाना आला रे आला रे लॉंच हुआ। उसके बाद कुछ दिन पहले ही फिल्म के सेट पर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने मीडिया से मिलकर फिल्म के बारे में बात की।
शूटआउट एट वडाला में जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे बड़े बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। एक तरफ जहां जॉन अब्राहम के किरदार मान्या सुर्वे को काफी लाइमलाइट में रखा जा रहा है वहीं अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ फिल्म के अहम किरदार होने के बावजूद अपने किरदारों के बारे में ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं। शुटआउट एट वडाला में जॉन का एक तरह जहां एक गुंडे का रोल है वहीं अऩिल कपूर इंस्पेक्टर बने हैं। अनिल कपूर तो फिल्म की शूट के बाद भी आजकल अपने इंस्पेक्टर के रुप में ही नज़र आते हैं। अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे और पुराने दोस्त हैं। दोनों को एक दूसरे के साथ काम करने में काफी मजा भी आता है।
शूटआउट एट वडाला के सेट पर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक दूसरे से जुड़ी कई सारी बातें शेयर कीं। एक मीडयाकर्मी ने सवाल पूछा कि गुंडे कौन बनाता है। इस सवाल पर जैकी श्रॉफ पहले तो दो मिनट तक हंसते रहे। फिर उन्होंने कहा अरे बिड़ू मुझे क्या पता कि गुंडे कौन बनाता है। आपको पता है तो आप ही बता दो। इसके बाद जैकी ने कहा कि अनिल कपूर काफी मेहनती रहे हैं शुरु से ही। एक फिल्म के बारे में बताते हुए जैकी ने कहा फिल्म युद्ध की शूटिंक के दौरान जब फाइट सीक्वेंस होते थे तो अनिल कपूर को वो असली में मार देते थे। इस पर अनिल कपूर कहते थे कि और मार और मार ताकि सीन में थोड़ा रियैलिटी आए। इसके बाद अनिल कपूर ने भी जैकी के साथ अपनी दोस्ती को लेकर कई सारी बातें कीं।


Click it and Unblock the Notifications
