जॉन अब्राहम ने सेल्फी लेने वाले फैन को मारा जोरदार धक्का, VIDEO देख भड़के लोग
बॅालीवुड में बतौर एक्शन सुपरस्टार अपनी एक खास जगह बना चुके हैं जॅान अब्राहम। जॅान अब्राहम कई सालों से इंडस्ट्री में हैं उनके फैंस की लंबी फेहरिस्त है। ऐसे में जब भी लोगों के बीच जॅान अब्राहम पहुंचते हैं तो फैंस सेल्फी लेने के लिए भीड़ में सामने आ जाते हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर जॅान अब्राहम अपने फैंस के साथ नजर आ रहे हैं।
जॅान अब्राहम अपने सादगी वाले बर्ताव के लिए भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। लेकिन इस पुराने वीडियो में जॅान अब्राहम के गुस्से को देख हर कोई हैरान है कि एक्टर इस तरह आखिरकार क्यों फैंस के साथ ये हरकत कर रहे हैं। जॅान अब्राहम का ये वीडियो इंटरनेट पर सबसे अधिक देखा जा रहा है।सोशल मीडिया पर जॅान अब्राहम का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

यू ट्यूब के इस वीडियो में जॅान अब्राहम फैन के साथ गलत तरीके से पेश आते हुए दिख रहे हैं। जॅान इस वीडियो में उनके साथ सेल्फी लेने के लिए सामने आए एक फैन को धक्का मारकर नीचे गिरा देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने जॅान अब्राहम को उनकी इस हरकत के लिए ट्रोल किया है।
एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि मुझे तो लगा कि ये डाउन टू अर्थ है और ऐसी हरकत कर दी। एक यूजर ने लिखा है कि इतना भाव देने की जरूरत नहीं है। हमारे असली हीरो किसान भाई और आर्मी वाले हैं। कभी उनके साथ भी सेल्फी ले लिया करो। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि अमीर लोग ये भूल जाते हैं कि वो भी इंसान हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस आदमी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान था, अब वो चला गया है। चलिए आपको दिखाते हैं जॅान अब्राहम का ये वायरल हुआ वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications