जॉन और मिलन आए साथ साथ

मिलन लुथरिया ने इस बारे में बताया, '' हां मैं जॉन के साथ एक और फिल्म बनाने जा रहा हूं। पिछले आठ महीने से हम इस फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे थे। फिल्म टैक्सी नम्बर 9211 के बाद मुझे और जॉन को लगा कि हमें दुबारा कोई फिल्म एक साथ बनानी चाहिए। इस फिल्म का निर्माण जॉन कर रहे है। अभी कुछ बाते तय होनी बाकी है उसके बाद फिल्म की शुटिंग शुरू हो जाएगी।''
फिल्म की कहानी के बारे में मिलन ने बताया कि इस फिल्म से जॉन अंतराष्ट्रिय स्तर पर छा जाएंगे। फिल्म की कहानी को अभी नही बताना चाहते है क्योंकि फिर फिल्म का मजा खत्म हो जाएगा।
फिलहाल मिलन अपनी फिल्म 'वन्स अपोन अ टाइम इन मुम्बई, की शुटिंग में व्यस्त है। उनकी इस फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाशमी काम कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











