जॉन अगले हफ्ते कर सकते हैं शादी

बिपाशा बसु से ब्रेकअप हो जाने के तुरंत बाद ही उनका नाम प्रिया रूंचाल से जोड़ा जाने लगा। बाद में हर किसी को बिप्स से ब्रेकअप की वजह पता चली। की जॉन ने प्रिया के लिए अपने 8 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया। इन दिनों जॉन बॉक्स ऑफिस में कमाल कर रहे हैं।
इसी के चलते उनके हौसले भी अब काफी बुलंद हो चले हैं उन्होंने पहली बार अपने रिलेशन को लेकर पब्लिक के सामने मुंह खोला है। उनकी बातों से तो ह लग रहा है कि जॉन अगले हफ्ते अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल से शादी रचा सकते हैं।
जॉन अब्राहम बैंकर प्रिया के साथ काई बार देखें जा चुके हैं। बीच में खबरें भी आ रही थी कि इन दोनों ने सगाई भी कर ली है। इतना ही नहीं खबरें तो यह भी थीं कि दोनों ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शादी कर ली है। हालांकि बाद में यह कोरी अफवाह ही साबित हुई।
जॉन ने कहा शादी तो वक्त की बात है और यह किसी भी दिन हो सकता है। वैसे जॉन काफी कम ही बोलते हैं और उनकी एक ही बात में कई बाते छिपी होती हैं। जॉन की बातों से एकबात तो साफ होती है कि जल्द ही उनके फैन्स उन्हें घोडे़ पर सवार होते देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications