ये दो स्टार्स फिर से एक साथ नजर आएंगे नजर, दमदार फिल्म की गारंटी!
बॉलीवुड के दो बेहद पॉपुलर स्टार्स जॉन अब्राह्म और मनोज बाजपेई मिलाप जावेरी की अगली फिल्म में एक साथ नजर आएंगे जिसे निखिल आडवाणी प्रोड्यूस करेंगे। आपको बता दें कि दोनों पहले भी शूट आउट एट वडाला में साथ नजर चुके हैं।
प्रोड्क्शन हाउस ने ट्वीट करते हुए कहा कि "टी-सीरिज के साथ हाथ मिलाना हमेशा अच्छा अनुभव होता है। हमें नया प्रोजेक्ट जॉन अब्राह्म और मनोज बाजपेई के साथ शुरु करते हुए काफी खुशी हो रही है जिसे मिलाप जावेरी डायरेक्ट करेंगे।"

इसके पहले निखिल आ़डवाणी ने भी एक लीडिंग अखबार को इंटरव्यू में कहा शेयर किया दरअसल यह एक डार्क थ्रिलर फिल्म होगी जो पुलिस और हत्यारे की कहानी पर आधारित होगी। फिल्म की बाकी कास्टिंग भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। फिल्म में जॉन अब्राह्म और मनोज बाजपेई दोनों का दमदार किरदार होगा। दर्शक भी थ्रिलर फिल्म में जॉन और मनोज बाजपेई को साथ में देखना पसंद करेंगे।
फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जावेरी भी फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल मनोज बाजपेई की इस शुक्रवार को अय्यारी रिलीज होगी।फिल्म काफी लंबे समय से पोस्टपोंड होते जा रही है।पहले फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन पद्मावत की रिलीज डेट 25 जनवरी अनाउंस होने के बाद फिल्म की रिलीज की तारीख 9 फरवरी कर दी गई।
9 फरवरी को पैडमैन रिलीज होने के कारण अय्यारी 16 फरवरी को अब रिलीज होगी। तो वहीं जॉन अब्राह्म फिलहाल अपनी फिल्म परमाणु में व्यस्त हैं।फिल्म इस साल रिलीज होगी और जॉन अब्राह्म की इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications











