2018 की एक और शानदार एक्शन फिल्म.. दो सितारे हो गए FINAL
2018 में एक के बाद एक कई शानदार फिल्में आने वाली हैं। फिल्मों की लिस्ट अभी से बता रही है कि साल धमाकेदार होने वाला है। ताजा बात करें तो मनोज बाजपेयी और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म की टाइटल फाइनल हो चुकी है। फिल्म का नाम होगा- राख।
धमाकेदार कलेक्शन.. और 3400 करोड़ पार.. एक फिल्म का कमाल!
राख एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की कहानी एक पुलिस और एक हत्यारे के इर्द गिर्द घूमेगी। फिल्म का निर्देशन करेंगे मिलाप झावेरी.. जबकि निर्माता होंगे निखिल आडवाणी। फिल्म जनवरी 2018 से फ्लोर पर होगी।

कोई शक नहीं कि स्टारकास्ट के मामले में फिल्म काफी दमदार है। जहां जॉन अपने एक्शन रोल के लिए परफेक्ट हैं.. वहीं मनोज बाजपेयी अपनी एक्टिंग में दमदार हैं। जाहिर है यह फिल्म 2018 की तगड़ी फिल्म हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











