मान्या सुर्वे की ज़िंदगी जी जॉन ने
शूटआउट एट वडाला फिल्म में जॉन अब्राहम मान्या सुर्वे का किरदार निभा रहे हैं। जॉन अब्राहम ने एक साल तक गैंगस्टर की जिदंगी जी ताकी वो मान्या सुर्वे जो कि एक गैंगस्टर था के किरदार के साथ पूरा न्याय कर सकें। शूटआउट एट वडाला फिल्म का मुख्य किरदार मान्या सुर्वे मुंबई पुलिस के द्वारा 1982 में किये गये शूटआउट में मारा गया था। इस शूटआउट को मुंबई पुलिस का पहला एनकांउटर कहा जाता है। जॉन अब्राहम ने इस कैरेक्टर को निभाने के लिए काफी मेहनत की है और साथ ही बिल्कुल मान्या सुर्वे का लुक ही धारण किया है। जॉन ने कहा कि उन्होंने असल में मान्या सुर्वे की जिंदगी जी है ताकि वो मान्या सुर्वे का किरदार निभा सकें।
हाल ही में आला रे मान्या गाने के लॉंच के दौरान मीडिया से बात करते हुए जॉन ने कहा मैंने उनसे ढ़ेर सारी प्रेरणा ली है। एक तरह से मैंने डेढ़ साल तक उनकी जिंदगी जी है। ताकि मैं उनका किरदार ठीक तरह से निभा सकूं। जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको लगेगा कि मैं जॉन अब्राहम नहीं हूं बल्कि मान्या सुर्वे हूं। जॉन अब्राहम के इस गैंगस्टर लुक को देखकर उनके फैन्स काफी खुश हैं। जबसे जॉन के इस लुक को लोगों के सामने रिवील किया गया है तभी से जॉन अब्राहम लोगों की नज़रों में चढ़ गये हैं।
जॉन अब्राहम ने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा कि आजतक उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन वो खुद को निगेटिव किरदारों की तरफ काफी खिंचा हुआ महसूस करते हैं। जॉन ने कहा कि हीरो बनना आसान है लेकिन निगेटिव किरदार निभाना वाकई मुश्किल है। जॉन अब्राहम ने अभी तक जिंदा, धूम और रेस 2 फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाए हैं।
देखिये जॉन अब्राहम का मान्या सुर्वे अवतार।


Click it and Unblock the Notifications