जॉन चाहते हैं बड़े बजट की फिल्म का निर्देशन

John Abraham keen to direct big budget film with newcomers
अभिनेता-निर्माता जॉन अब्राहम निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहते हैं। वह उम्मीद करते हैं कि किसी दिन वह नवोदित कलाकारों को लेकर किसी बड़े बजट की फिल्म का निर्देशन कर सकेंगे। जॉन ने आईएएनएस से कहा, "मैं नवोदित कलाकारों के साथ बड़े बजट की फिल्म का निर्देशन करूंगा। मैं नहीं जानता कि निर्माता नए कलाकारों के साथ बड़े

बजट की फिल्में क्यों नहीं बनाते। हमें उन्हें सहयोग करने की जरूरत है।"उन्होंने कहा, "हम शीर्ष पांच अभिनेताओं के साथ ही बड़े बजट की फिल्में क्यों बनाते हैं, हम परिपक्व क्यों नहीं हो रहे हैं? हमें इस सब से बाहर निकलने की जरूरत है।" जॉन

नवोदित अभिनेता आयुष्मान खुराना को लेकर 'विक्की डोनर' बना चुके हैं।

वैसे इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'मद्रास कैफे' के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे जॉन इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं है कि वह निर्देशन कब करेंगे।उन्होंने कहा, "लेकिन मैं निर्देशन करना चाहता हूं। जब कभी सही समय आएगा, मैं ऐसा करूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X