केवल लैला-बबली नहीं कंगना भी बोल्ड है शूटआउट में..

निर्देशक संजय गुप्ता की रीयल ड्रामा फिल्म शूटआउट एट वडाला के चर्चे जोरों पर हैं। फिल्म के दो आयटम नंबरों बबली बदमाश और लैला सांग ने जबरदस्त धूम मचा रखी है लेकिन अभी तक तो किसी का ध्यान उनकी ओर गया ही नहीं, जो कि फिल्म की मुख्य हिरोईन है, जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री कंगना रनाउत की । जो कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट हैं।

फिल्म में जॉन और कंगना के कई इंटिमेट सींस हैं, जिसे कि काफी बोल्ड अंदाज में फिल्माया गया है। फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगेस्टर मान्या सुर्वे के किरदार में हैं और कंगना उनकी प्रेमिका है जिसे फिल्म में जॉन बेइंतहा प्यार करते हैं।

खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका निभाने वाले जॉन ने कहा कि यह रोल काफी चुनौती पूर्ण है। जिसे देखकर हर कोई कहेगा यह तो कोई नया जॉन है जिससे हम पहले कभी नहीं मिले। जॉन ने कहा कि मुझे यह रोल निभाने में बहुत मजा आया। वैसे जॉन मियां,वाकई में इंटिमेंट सींस देखकर भी लोग यही कहेंगे।

सजीव घटना पर आधारित शूटआउट एट वडाला 3 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म में तुषार कपूर भी मुख्य रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X