आयुष्मान से काफी खुश हैं जॉन अब्राहम, जानिए क्या है कनेक्शन!

[बॉलीवुड न्यूज] आयुष्मान खुराना अपनी ताजा रिलीज फिल्म 'दम लगाके हईशा' की सफलता से काफी खुश हैं। एक ओर जहां सभी बॉलीवुड सितारे आयुष्मान की तारीफ कर रहे हैं, वहीं जॉन अब्राहम आयुष्मान पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। जी हां, आयुष्मान खुराना को बॉलीवुड तक लाने वाले जॉन अब्राहम ने उनकी सफलता पर खुशी जताई है।

ayushman khurana

आपको बता दें, आयुष्मान की पहली फिल्म 'विकी डोनर' के निर्माता जॉन अब्राहम थे। इस फिल्म ने न केवल राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, बल्कि आयुष्मान के करियर को भी एक जबरदस्त उछाल दी। लिहाजा, इन दोनों के बीच की बॉण्डिंग काफी अच्छी है। जॉन ने आयुष्मान की सफलता पर कहा कि, आयुष्मान की 'दिमागी सेहत' के लिए यह बहुत जरूरी थी।

जॉन ने आयुष्मान के बारे में बात करते हुए कहा, 'वह बहुत ही प्रतिभाशाली एक्टर हैं। मुझे बहुत खुशी है कि उनकी फिल्म दम लगाके हईशा बॉक्सऑफिस पर भी सफल रही।' उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के लिए अच्छा काम करना जरूरी है, तो आयुष्मान के लिए भी यह काफी महत्वपूर्ण थी। इसलिए मैं खुश हूं।'

आपको बता दें, आयुष्मान ने अपने करियर की शुरूआत विकी डोनर जैसी सफल फिल्मों से की थी। लेकिम उसके बाद उनकी 'नौटंकी साला', 'बेवकूफियां' और 'हवाईजादा' जैसी फिल्में असफल रहीं। लिहाजा, हालिया रिलीज दम लगाके हईशा की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड में फिर एक नाम दिलाया है।

नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X