Pathaan के मेकर्स से नाराज हैं जॉन अब्राहम? केआरके ने वीडियो पोस्ट करते हुए कर डाला बड़ा दावा!

सुपरस्टार शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान रिलीज की दहलीज पर खड़ी है और कुछ दिनों में फैंस को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। लेकिन इस पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको हैरान कर देगी। फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने दावा किया है कि अभिनेता जॉन अब्राहम पठान मेकर्स से नाराज हैं और इसी के चलते उन्होने हाल ही में इस फिल्म को लेकर बात तक करने से मना कर दिया।
दरअसल केआरके ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, ''जॉन ने इस तरह नष्ट की अपनी ही फिल्म #पठान! मैंने उन्हें फोन किया और इसके बारे में पूछा, और वह फिल्म का फाइनल कट देखकर बहुत परेशान हैं।
निर्देशक ने शूटिंग शुरू करने से पहले उन्हें एक अलग कहानी सुनाई।'' जी हां, केआरके ने इस तरह की बात कही जो कि खबरों का हिस्सा है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसको लेकर आधिकारिक दावा नहीं किया जा सकता है।

पूरी तरह से इग्नोर कर दिया
जिस वीडियो को केआरके ने शेयर किया है इसमें साफ नजर आ रहा है कि पठान को लेकर जब जॉन से सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा 'अगला सवाल' और उसको पूरी तरह से इग्नोर कर दिया।

पठान में कई कट लगाए गए हैं
हालांकि ये ये तो सच है कि विवाद के बाद पठान में कई कट लगाए गए हैं और मेकर्स ने जॉन के सीन्स काटे हैं या नहीं इसको लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

निगेटिव रोल निभा रहे हैं
इस फिल्म की बात करें तो जॉन अब्राहम इस फिल्म में एक निगेटिव रोल निभा रहे हैं जिससे शाहरुख खान भिड़ते हुए नजर आने वाले हैँ।

ट्रेलर में देख चुके हैं
फिल्म इन दोनों के अलावा दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी दिखने वाले हैं और इनकी झलक हम पहले ही फिल्म के ट्रेलर में देख चुके हैं।

शूटआउट एट वडाला
जॉन अब्राहम को इस तरह की फिल्म में पहली बार देखने के लिए फैंस उत्साहित हैँ। हालांकि उन्होने इसके पहले भी फिल्म शूटआउट एट वडाला में निगेटिव रोल किया था जो कि काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











