जॉन अब्राहम का 'अटैक' में जबरदस्त एक्शन, खतरनाक स्टंट करते हुए लगी चोट- वीडियो देख टाइगर श्रॉफ बोले- एक्शन मैन
जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अटैक की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस दौरान जॉन अब्राहम को चोट भी लगी है। वह एक्शन सीन शूट करने के दौरान चोटिल हो गए। जॉन अब्राहम ने वैरिफाइड इंस्टाग्राम पर अटैक फिल्म की शूटिंग से कुछ वीडियो और फोटो शेयर की है जिसमें उनकी चोट साफ नजर आ रही है। लेकिन जॉन ने कहा कि उन्हें एक्शन सीन करना बहुत पसंद है।
जॉन अब्राहम के धमाकेदार एक्शन सीन को देख टाइगर श्रॉफ भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने जॉन अब्राहम की तारीफ की। जॉन अब्राहम को टाइगर श्रॉफ ने एक्शन मैन कहा। इसके अलावा सेलिब्रेटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी व उनके करोड़ों फैंस ने उनकी तारीफ की। जॉन ने वीडियो के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें उनके इस स्टंट को देखा जा सकता है।

बता दें जॉन अब्राहम अटैक में ढेर सारे एक्शन सीन करने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने उनके ऊपर ट्यूबलाइट भी हिट की गई। इस खतरनाक सीन को शूट करने के दौरान जॉन अब्राहम की गर्दन में चोट लग गई और खून निकलने लगा। इसके बाद टीम मेंबर उन्हें मदद करते दिख रहे हैं।
जॉन अब्राहम की 'अटैक' की बात करें तो इस फिल्म में रकुल प्रीत और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। फिल्म को लक्ष्य राज आनंद डायरेक्ट करने जा रहे हैं। PEN स्टूडियोज, जॉन अब्राहम का जेए एंटरटेनमेंट और अजय कपूर अटैक को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
देखिए अटैक एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट-

जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2
सत्यमेव जयते 2 के जरिए एक बार फिर जॉन अब्राहम धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म मई में रिलीज हो रही है। पिछले फिल्म भी इस फ्रेंचाइजी की हिट साबित हुई थी।

सलमान खान के साथ ईद पर जॉन करेंगे अपनी फिल्म को रिलीज
जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते ईद के मौके पर सलमान खान की राधे के साथ रिलीज होने जा रही है। इसका मतलब ये कि इस बार बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान vs जॉन अब्राहम होने वाला है।

पठान में विलेन बनेंगे जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम इस साल कई फिल्मों के जरिए धमाल मचाने वाले हैं। सभी फिल्में मेगा बजट और बड़े स्टाररर से सजी हुई हैं। इसी लिस्ट में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण वाली पठान भी हैं। सबसे अलग बात ये है कि पठान में जॉन विलेन बनकर सबको हैरान करने वाले हैं।

एक विलेन 2
हाल में ही एक विलेन 2 का पोस्टर और रिलीज डेट का ऐलान हुआ। एकता कपूर ने बताया कि जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर एक विलेन 2 साल 2022 में फरवरी को रिलीज होगी।

मुंबई सागा में भी दिखेगा जॉन अब्राहम का कमाल
जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में मुंबई सागा भी शामिल है। कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि मुंबई सागा को लेकर फिल्ममेकर्स और ओटीटी के बीच बातचीत चल रही है। अगर डील कंफर्म हुई तो फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है।
जैकलीन फर्नांडिस की हॉट अदाओं को देख छूटा फैंस का पसीना, बेहद ग्लैमरस PICS- हो रही जमकर तारीफ


Click it and Unblock the Notifications











