सत्यमेव जयते 2 के सेट पर जॉन अब्राहम को आई चोट- आनन फानन ले जाया गया अस्पताल

By Filmibeat Desk

जॉन अब्राहम इन दिनों वाराणसी में फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए जॉन को गंभीर चोट आई है। उन्हें जल्द ही वहां के लोकल अस्पताल ले जाया गया, जहां फर्स्ट एड और एक्सरे किया गया। फिल्म की शूटिंग के लिए जॉन 30 दिसंबर तक बनारस में रहेंगे।

यह सीन गंगा किनारे पंचकोट घाट स्थित एक भवन में शूट किया जा रहा था। एक सीन में उन्हें मुक्का मारना था जब उनका हाथ दरवाजे पर लगे पत्थर से टकरा गया और उन्हें चोट लग गई। हालांकि चोट के बाद भी उन्होंने सीन पूरा शूट किया। इसके बाद जब वे अगला सीन शूट करने जा रहे थे तो उन्हें थोड़ा दर्द महसूस हुआ। फिर उन्हें गुपचुप तरीके से अस्पताल ले जाया गया।

John Abraham

मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म सत्यमेव जयते 2 अगले साल (2021) ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार दिखेंगी। लखनऊ में फिल्म की शूटिंग बीते 20 अक्तूबर से चल रही थी। फिल्म को भूषण कुमार यानि की टीसीरिज प्रोड्यूस कर रही है।

गौरतलब है कि, 2021 में जॉन अब्राहम की 5 फिल्में रिलीज हो सकती हैं। खास बात है कि ये पांचों धमाकेदार एक्शन फिल्में होने वाली हैं। सत्यमेव जयते 2 के अलावा जॉन अब्राहम अटैक, मुंबई सागा, एक विलेन 2 और पठान में नजर आने वाले हैं। वहीं, जॉन ने 2020 फरवरी में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'Ayyappanum Koshiyum' की हिंदी रीमेक राइट्स खरीद ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X