जॉन हुए जख्मी, डॉक्टर्स ने दी आराम की सलाह
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम को एक एक्शन फिल्म की शूटिंग के दौरान पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है। इस फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने खुद इस बात की पुष्टि ही है।
निर्देशक ने बताया कि जॉन और चेतन हंसराज मारपीट का एक सीन कर रहे थे। यह सिंगल शॉट का सीन था जो कि परफेक्ट आना था। इसी सीन के दौरान उनके पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है।
अब डॉक्टर्स ने जॉन को पूरे छह दिन तक आराम करने की सलाह दी है। इसलिए अब पूरे छह दिनों के लिए इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। आपको बता दें कि इस फिल्म से पहले भी जॉन फोर्स फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो चुके हैं। लगता हैं जॉन के लिए चोटों का सिलसिला चल पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications