जॉन और उनकी पांच प्रेमिकाएं
जॉन अब्राहम और चित्रांगदा सिंह की फिल्म आई, मी और मैं 27 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
यह फिल्म एक ऐसे किरदार की कहानी है जिसका पांच महिलाओं के साथ अफेयर रहता है। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बेटे कपिल शर्मा के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म है।
फिल्म में जॉन की जिंदगी में चित्रांगदा के अलावा अन्य किरदार प्राची देसाई, राइमा सेन, मिनी माथुर और जरीना वहाब भी नजर आएंगी।
इस फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि आई, मी और मैं ताजगी से भरी मजेदार फिल्म है। यह एक आत्ममुग्ध पुरुष के उसकी जिंदगी में आई पांच महत्वपूर्ण महिलाओं से रिश्ते की कहानी है। फिल्म ने जिस तरह से आकार लिया है उससे हम बहुत खुश हैं और हम इसकी रिलीज का अभी से इंतजार कर रहे हैं।
इस फिल्म के सह निर्माता गोल्डी बहल ने कहा, यह फिल्म शहरी व्यवसायिक शैली की एक उम्दा अवधारणा है। इसमें जॉन एकदम अलग दिखेंगे और आजकल के युवा खुद को इस फिल्म से जुड़ा महसूस करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications