हाउसफुल 2 के सभी जानवर नकलीः जॉन अब्राहम

जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के समर्थक जॉन अब्राहम ने साफ कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म हाउसफुल 2 में शामिल सभी जानवर नकली हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में एक घोषणा भी जारी की जाएगी।

हाउसफुल 2 के ट्रेलर जारी किए जा चुके हैं, इस श्रृंखला की पहली फिल्म की तरह इसके भी कुछ दृश्यों में कुछ जानवर दिखाई देते हैं।

39 वर्षीय जॉन ने हाउसफुल 2 का प्रोमो जारी होने के दौरान कहा, फिल्म के शुरू होते समय यह बताया जाएगा कि इस फिल्म में उपयोग किए गए जानवर नकली हैं। फिल्म में भी इस बात की घोषणा की जाएगी। मैं पेटा कार्यकर्ता होने के नाते यह बात कह रहा हूं। किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है और इसमें प्रयुक्त सभी जानवर नकली हैं।

निर्देशक साजिद खान का कहना है कि फिल्म में जानवरों का इस्तेमाल करना बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि बच्चों को वे पसंद आते हैं। बच्चे जानवरों को पसंद करते हैं इसलिए हम जानवरों के बिना कोई हाउसफुल फिल्म नहीं बना सकते।

रितेश देशमुख और अक्षय कुमार फिल्म में मगरमच्छ के दांत लगाए हुए दिखेंगे। यह हंसाने वाली फिल्म है और बच्चे इसे पसंद करेंगे। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X