हर दिन अलग हेलमेट पहनते हैं जॉन

जॉन ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा, "मोटरसाइकिलें मेरा जुनून है और मैं अपने हेलमेट्स को अपने बच्चों की तरह प्यार करता हूं। जिस तरह लोग कपड़े खरीदने के लिए जाते हैं, मैं उसी तरह हेलमेट खरीदने जाता हूं। अलग-अलग दिनों के लिए मेरे पास अलग-अलग हेलमेट हैं।"
उन्होंने कहा, "लोगों को लगता है मैं दीवाना हूं, लेकिन मुझे हेलमेट खरीदना पसंद है और मेरे पास सभी अच्छी कंपनियों के हेलमेट हैं।"
36 वर्षीय जॉन यामाहा के ब्रांड एंबेस्डर हैं। वह तीन नई मोटरसाइकिलों वीमैक्स और फेजर व एफजेड श्रेणी के सीमित संस्करणों के प्रदर्शन के लिए राजधानी में उपस्थित थे।
मोटरसाइकिलों के प्रदर्शन के बाद जॉन ने उन्हें चलाने के दौरान बरते जाने वाले सुरक्षा उपायों को दिमाग में रखने की बात कही।


Click it and Unblock the Notifications











