वेलकम बैक शूटिंग के दौरान जॉन हुए घायल!
नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम अभिनीत वेलकम बैक फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसके पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान हाल ही में जॉन अब्राहम के घायल होने की खबर है।
ये हादसा उस वक्त हुआ जब दुबई के रेगिस्तान में वो हमर कार चला रहे थे। उनकी पीठ में मोच आ गयी और ऐसे ही एक एक्शन सीन में कांच तोड़ने थे तभी वे जख्मी हो गए , यह अहम सीन फिल्म में इंटरवल से पहले का है।
सीन के बाद जॉन के हाथो कट्स लग गए और वे जख्मी हो गए उसके बाद तुरंत ही डॉक्टर को सेट पर बुलाया गया। इस हादसे के बारे में बात करते हुए वेलकम बैक के निर्देशक अनीस बज़्मी कहते है " मैंने जॉन से कहा की वे शूट से ब्रेक ले लें, लेकिन वो शूट करने पर अड़े रहे। उन्होंने हाथो के जख्मो पर मेकअप लगा कर फिर से शूट जारी रखा।
एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली मोघल ने बताया " जॉन को पहले ही अगाह किया गया था की यह एक्शन सीन जोखिम भरा है,लेकिन जॉन नहीं माने वे खुद यह सीन करना चाहते थे क्यूंकि फिल्म का यह अहम सीन में से है वे नेचुरल दिखना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications












