5वीं बार फाइनल हो रही है फिल्म की रिलीज़ डेट, कड़क POSTER के साथ हुआ एलान
पिछले दिनों बॉलीवुड ने सबसे बड़ी लड़ाई देखी, क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट की मालकिन प्रेरणा अरोड़ा और जॉन अब्राहम के बीच। प्रेरणा के काम के तरीके से जॉन संतुष्ट नहीं थे और अपनी फिल्म परणाणु अकेले रिलीज़ करना चाहते थे।
प्रेरणा फिल्म को रिलीज़ डेट दे ही नहीं रहे थे। बाद में जॉन ने खुद ही फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया और प्रेरणा उन्हें कोर्ट तक ले गईं। और यहीं उन्होंने गलती कर दी।

जब एक बार कोर्ट पहुंच जाओ तो काला चिट्ठा खुलने लगता है। एक कंपनी ने दावा किया कि उसने क्रिआर्ज पर करोड़ों लगाए हैं। सुभाष घई ने भी प्रोडक्शन कंपनी पर पैसे लगाए हुए।
अब ताज़ा खबर ये है कि क्रिअार्ज इंटरटेनमेंट दीवालिया हो चुकी है और कंपनी की सारी प्रॉपर्टी, मुंबई का ईटी विभाग जांच के लिए सील कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications