..................... John Abraham Gifted Riding Shoes To His Fan Birthday Worth 22 Thousand Rupees Video Gone Viral - Hindi Filmibeat

जॉन अब्राहम ने अपने फैन को तोहफ़े में दिए 22 हज़ार के जूते, खुद पहनते हुए आए नज़र, देखें वायरल वीडियो

John Abraham

John Abraham Gifted Shoes To His Fan: जॉन अब्राहम बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेहतरीन अभिनेता है और आपको बता दें कि वह जबरदस्त फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। जितने वह प्रोफेशनल लाइफ में स्ट्रांग है उतना ही रियल लाइफ में काफी सॉफ्ट हार्टड हैं। उनको सुपर बाइक्स का भी बहुत ज्यादा शौक है। उनके पास सुजुकी हायाबूसा और डुकाटी पनिगेल v4 जैसी कई सारी बाइक्स भी है।

लेकिन अब जॉन अब्राहम का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल हाल ही में जॉन अब्राहम ने अपने फन को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक जोड़ी बाइकिंग जूते गिफ्ट किए हैं। सोशल मीडिया पर अब इसका एक वीडियो भी बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।

इस बेहतरीन वीडियो को अक्षय केदारी नाम के एक शख्स ने शेयर किया है। जिसने बायो में खुद को जॉन अब्राहम का सबसे बड़ा फैन बताया और बुधवार को एक्टर के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में जॉन अब्राहम फैन के साथ उसका जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए देखे गए।

इसी दौरान जॉन अब्राहम ने अपने फैन को जन्मदिन के तोहफे में 22000 के बाइकिंग जूते गिफ्ट कर दिए। जिसकी तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय केदारी ने ट्वीट किया कि "जॉन सर ने मुझको मेरे जन्मदिन पर प्रीमियर इटालियन राइडिंग शूज तोहफे में दिए हैं। जिनकी कीमत 22,500 की है... आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।"

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जॉन अब्राहम अपने फन को जूते पहनाने में उनकी मदद कर रहे हैं। अपने हाथों से उनके लेस को भी बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर लोग भी खूब एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें जमीन से जुदा इंसां बताया तो एक दूसरे यूज़र ने उनको कहा कि वह एक्टर से बहुत प्यार करते हैं।

Read more about: john abraham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X