जॉन अब्राहम का सत्यमेव जयते 2 पोस्टर देख भड़के यूजर्स, जमकर किया ट्रोल बोले, 'तिरंगा ठीक करो'
अभिनेता जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्यमेव जयते को लेकर काफी समय से लोग इंतजार कर रहे थे और उनके मन में एक सवाल था कि इस फिल्म को लेकर कब एक नया ऐलान होगा और उनको नई रिलीज पता चलेगी। अब उनके फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और एक नई रिलीज के साथ मेकर्स ने फिल्म से जॉन अब्राहम का नया लुक भी साझा किया है जो कि चर्चा में चल रहा है।
बता दें कि अभिनेता जॉन अब्राहम के इस पोस्टर को देख कुछ लोग काफी ज्यादा नाराज हुए हैं और लगातार उनके इस पोस्टर और जॉन अब्राहम को ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि जॉन ने इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा था कि.. 'जिस देश की अइया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। 12 मई ईद को को सत्यमेव जयते 2 सिनेमाघरों में होगी।'

इस पोस्टर में जॉन अब्राहम के शरीर से निकलते खून जो कि तिरंगा कलर का है और एडिटिंग को लेकर वो ट्रोल हो रहे हैँ। इसमें तिरंगे के सिंबल में हरा रंग ऊपर नजर आ रहा है और लोग इसपर कई तरह के कमेंट कर रहे हैँ। आप भी पढ़िए..


Click it and Unblock the Notifications