'पठान' के लिए जॅान अब्राहम की खतरनाक बॅाडी की पहली झलक,अभिषेक बच्चन ने बोला एकदम आग
बॅालीवुड के एक्शन सुपरस्टार के तौर पर पहचान बना चुके हैं जॅान अब्राहम। इसमें कोई गुरेज नहीं है कि जॅान बॅालीवुड के सबसे फिट मेल कलाकारों में से एक हैं। उनकी फिल्मों की यूएसपी कहीं ना कहीं उनके बॅाडी से भी रहती है। जॅान कई घंटों जीम में पसीना बहाते हैं। जॅान एक नहीं बल्कि कई बार अपने वर्कआउट और जिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।
इस बार भी उन्होंने ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की है जहां पर वह जायंट लुक लेने की कोशिश कर रहे हैं। जॅान अब्राहम ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह बैक मसल्स की वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलअप्स करते हुए जॅान अब्राहम की बैक मसल्स देखते ही बनती है।

अपनी इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए जॅान अब्राहम ने लिखा है कि इस तरह जगो। उनकी इस तस्वीर पर कई फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं अभिषेके बच्चन ने भी फायर इमोजी का इस्तेमाल करते हुए ये बताया है कि जॅान ने अपनी बॅाडी पर काम करके आग लगा दी है। रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की पठान के लिए जॅान ने ये तगड़ी तैयारी की है।


Click it and Unblock the Notifications











