RAW में जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक हुआ Leak, इतना जबरदस्त की होश उड़ जाएंगे
परमाणु को मिली जबरदस्त सफलता के बाद जॉन अब्राहम एक और धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं। ये धमाका कितना तगड़ा होने वाला है ये बात उनकी लीक हुई तस्वीरों से पता चल रही है। ये तस्वीर जॉन की आने वाली फिल्म की हैं। जिसमें जॉन अब्राहम अपने चिर-परिचित एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं लेकिन इस बार उनका अंदाज एकदम ही अलग होगा। सिर्फ लुक ही नहीं इस फिल्म में जॉन के कई जबरदस्त ट्रांस्फॉर्मेशन देखने को मिलेंगे।
[8Years: अक्षय कुमार की फिल्म ऑडिएंस ने कर दी Reject, बुरी तरह हुई फ्लॉप]
दरअसल, ये तस्वीरें जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म RAW यानी Romeo Akbar Walter की हैं। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में जॉन अब्राहम स्पाई के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के जूनागढ़ में हो रही है। उसी दौरान जॉन का फिल्म में फर्स्ट लुक लीक हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जो फिल्म के किसी चेजिंग सीक्वेंस का मालूम होता है। वहीं रोमियो अकबर वॉल्टर में जॉन के इस लुक के सभी दीवाने हुए जा रहे हैं।

बता दें कि रॉबी गरेवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के अलावा कश्मीर, दिल्ली और नेपाल में भी की जाएगी। बाताया जा रहा है कि ये जबरदस्त फिल्म 2019 में रिलीज होगी। बहरहाल यहां जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्मों की पूरी लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications