मुंबई सागा से जॉन अब्राहम का First Look: तबाही मचाने को तैयार है गणपत
संजय गुप्ता की फिल्म मुंबई सागा से जॉन अब्राहम का पहला लुक बाहर आ चुका है। तस्वीर में जॉन अब्राहम को देखकर आप फिल्म के लिए थोड़े रोमांचित ज़रूर होंगे। तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने लिखा - फिल्म मुंबई सागा से मेरा एक फेवरिट दृश्य।
तस्वीर में जॉन अब्राहम के बैठने के अंदाज़ से लेकर देखने के अंदाज़ तक सब कुछ प्रभावित कर रहा है। वहीं उनके माथे पर लगा एक तिलक उनके लुक को और इंटेंस बना रहा है।

गौरतलब है कि मुंबई सागा में जॉन अब्राहम गणपत राय का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म, 80 और 90 के दशक के मुंबई की कहानी है जब बंबई, मुंबई बनने लगा था और मिल बंद होकर उन पर मॉल बनना शुरू हो गए थे।
फिल्म पर काम अगस्त 2019 में ही शुरू हो गया था और 19 जून 2020 को फिल्म रिलीज़ हो रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ इमरान हाशमी, प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, सुनील शट्टी और शरमन जोशी मुख्य भूमिकओं में हैं।
जिस तरह से फिलहाल जॉन अब्राहम के बॉक्स ऑफिस सितारे चल रहे हैं, फिल्म के हिट होने के काफी चांस हैं। यहां देखिए उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications












