हीरो नहीं FORCE 2 के 'विलेन' हैं जॉन अब्राहम!
जॉन अब्राहम की इमेज एक मस्कुलर हीरो की है। लेकिन उन्होंने हर जेनर में अपनी छाप छोड़ी है। चाहे वो देसी बॉयज़ की कॉमेडी हो या फिर जिस्म का हॉट हीरो। गोल का फाइटर हो या मद्रास कैफे का एक्टर। जॉन अब्राहम हर तरह के हीरो के रोल में स्क्रीन पर अपनी अलग इमेज बनाकर अपनी छाप छोड़ते रहे हैं।

लेकिन हीरो जॉन अब्राहम अब विलेन बने नज़र आएंगे। दरअसल, विपुल शाह की फिल्म फोर्स के रीमेक में जॉन एक एंटी हीरो के रूप में नज़र आ सकते हैं।
फोर्स फिल्म तमिल फिल्म काखा काखा का रीमेक थी। लेकिन फोर्स 2 ओरिजिनल प्लॉट पर होगी जिसमें जॉन अब्राहम मेन लीड तो होंगे पर हीरो नहीं। अभिनव देव निर्देशित इस फिल्म में जॉन एंटी हीरो या ग्रे शेड करते नज़र आएंगे। फिल्म में हीरो कोई भी नहीं होगा। कमांडो, फोर्स और हॉलीडे जैसी मिलिट्री फिल्में प्रोड्यूस कर चुके विपुल शाह को फोर्स-2 से काफी उम्मीदे हैं।
फिल्म के बारे में मिली जानकारी के अनुसार फोर्स-2 एक्शन-पैक्ड सीक्वल फिल्म होगी। और इसमें कमांडो के विद्युत जमवाल की तरह जॉन भी फिल्म में एंटी हीरो हो सकते हैं। फिल्म के लिए फीमेल लीड का चुनाव होना अभी बाकी है। इसकी शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू होगी और प्लान के मुताबिक 2016 में रिलीज की जाएगी।
गौरतलब है कि मद्रास कैफे के बाद से जॉन अब्राहम एक लंबे ब्रेक पर थे लेकिन जिस गति से वो फिल्में साइन कर रहे हैं ज़ाहिर है कि वो धमाकेदार वापसी के मूड में हैं। फिलहाल वो वेलकम बैक की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके बाद वो हेराफेरी 3 की शूटिंग करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











