सत्यमेव जयते के फैंस को बड़ा झटका, चौंकाने वाली खबर, एक तगड़ी खुशखबरी भी
बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल का दौरचल रहा है। फिल्म आती नहीं है कि उसका सीक्वल पहले ही एनाउंस हो जाता है। वहीं कुछ दिनों पहले रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के बारे में कुछ ऐसा ही सुनने में आ रहा था। बताया जा रहा था कि सत्यवेव जयते के मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल लाने की तैयारी कर रहे हैं। ये खबर सुनकर जॉन अब्राहम के फैंस खुशी के उछल पड़े थे। वहीं अब इस सीक्वल को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है।
[22 Years: सलमान के साथ दिखे ये सुपरस्टार, फिर भी बुरी तरह Flop, चौंक जाएंगे आप!]
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की जिसके बाद खबरें आ रही थीं कि डायरेक्टर मिलाप जावेरी इसके सीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं अब इस फिल्म को लेकर निराश करने वाली खबर आ रही है.. खबर ये है कि इस फिल्म का कोई सीक्वल नहीं बनेगा। ये खबर तो पक्की है कि सत्यमेव जयते की सक्सेस के बाद मिलाप जावेरी और जॉन अब्राहम किसी प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहे हैं लेकिन माना जा रहा है ये कोई सीक्वल नहीं बल्कि फ्रेश प्रोजेक्ट होने वाला है। हालांकि ये भी किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

बता दें कि सत्यमेव जयते ने जॉन अब्राहम के स्टारडम को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया। अक्षय कुमार की गोल्ड के साथ क्लैश के बावजूद इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं फैंस इस फिल्म के सीक्वल के लिए बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे। हालांकि ये खबर उन्हें निराश कर सकती है। बहरहाल, आगे जानें आने वाली बड़ी सीक्वल फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











