सत्यमेव जयते के बाद एक और एक्शन Dhamaka, हो गई नई एंट्री, एकदम जबरदस्त

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के बीच जॉन अब्राहम की आने वाली एक्शन पैक्ड फिल्म बाटला हाउस को लेकर भी जबरदस्त चर्चाएं हैं। हाल ही में इस फिल्म के एक धमाकेदार एंट्री हुई है। ये एंट्री है 'दिलबर गर्ल' के नाम से मशहूर हो चुकीं एक्ट्रेस नोरा फतेही की। नोरा हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते में एक आइटम नंबर से जबरदस्त सुर्खियों में आ गई थीं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो उनके किरदार की डीटेल्स भी बाहर आ गई हैं।

[Zero Trailer First Review: रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर, एकदम जबरदस्त परफॉर्मेंस, सबसे शानदार फिल्म]

जॉन इन दिनों बाटला हाउस की ही शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में नोरा फतेही जल्द ही उन्हें ज्वाइन कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में नोरा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म में जगह मिलने की जानकारी खुर नोरा ने अपने सोशल एकाउंट के जरिए दी है।

john-abraham-film-batla-house-has-nora-fatehi-as-lead-actress-details-here

बता दें कि बाटला हाउस में जॉन एक ऐसे पुलिसवाले का रोल निभाएंगे जिसके नाम पर नाम 70 एनकाउंटर, 22 क्रिमिनल को सजा दिलवाने और 9 वीरता पुरस्कार पाने के रिकॉर्ड है। संजीव कुमार यादव नाम के इन वीर पुलिसवाले की बाटला हाउस एनकाउंटर में बड़ी भूमिका रही। वहीं संजीव जितनी अपनी वीरता के लिए पहचाने जाते थे उतना ही विवादों को लेकर भी चर्चा में रहते थे। ऐसे किरदार में जॉन को देखना वाकई दिलचस्प होगा। बहरहाल, आगे जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X