जेल की सजा के खिलाफ अपील करेंगे जॉन
2006 में लापरवाही से गाड़ी चलाने के एक मामले में 15 दिन की जेल की पाने वाले बॉलीवुड स्टार जॉन इब्राहम का कहना है कि वो कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
जॉन का कहना है कि वो एक पब्लिक फिगर हैं और खास तौर से युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं इसलिए वो नहीं चाहते की लोगों के बीच उनके बारे में कोई गलत संदेश जाए।
साथ ही जॉन ने ये भी कहा कि देश की न्यायपालिका के पर उन्हें पूरा विश्वास है मगर फिर भी इस मामले में वो व्यक्तिगत स्पष्टीकरण देना जरूरी समझते हैं। उल्लेखनीय है कि बांद्रा की एक अदालत ने 2006 के एक मामले में जॉन इब्राहम को लापरवाही से गाड़ी चलाने का दोषी ठहराया था और उन्हें यह सजा सुनाई थी।
अदालत ने उन पर 1500 रूपए का जुर्माना भी लगाया था। 7 अप्रैल 2006 को जॉन की मोटरसाइकिल से दो लोगों को टक्कर लग गई थी। इस घटना के बाद जॉन ने दोनों लड़कों को अस्पताल पहुंचाया था।


Click it and Unblock the Notifications











