बॉलीवुड में होना गर्व की बात है: जॉन अब्राहम
मुंबई। फिल्म जिस्म से बॉलीवुड में अपने करियर का प्रारम्भ करने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। मैंने अब तक यहां दस वर्ष पूरे कर लिये हैं। मैं जब तक संभव होगा तब तक यहां काम करूंगा।
'स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन चैरिटी अवार्ड' में आये जान ने बताया कि मैं बचपन से ही हिंदी फिल्में देख रहा हूं। फिल्म इंडस्ट्री के सौ वर्ष पूरे होने पर उन्होने खुशी जताई। यहां पर सेलीबेशन के मौके पर करन जौहर, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी अनुराग कश्यप आये हुए थे।
जान अब्राहम की अगली फिल्म 'शूट आउट एट वडाला' होगी जो कि 3 मई को रिलीज हो रही है। यह फिल्म 2007 में आयी फिल्म शूट आउट एट लोखंडवाला का सीक्वेल है।


Click it and Unblock the Notifications












