सरफरोश सीक्वल: आमिर खान की इस धमाकेदार फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे जॉन अब्राहम

By Salman

सुपरस्टार आमिर खान की सुपरहिट फिल्म सरफरोश का सीक्वल बनाने की बात चल रही है और इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि आमिर खान स्टारर ये फिल्म 1999 मे आई थी और इसने सफलता की बुलंदियों को छुआ था। फिल्म को डायरेक्टर जॉन मैथ्यू मदान ने निर्देशित किया था और फिल्म एक देशभक्ति की कहानी पर आधारित थी। अब इसके सीक्वेल में अभिनेता जॉन अब्राहम नजर आएंगे और इस बात को जॉन ने भी स्वीकारा है..

उनका कहना है कि ये फिल्म उनके लिए एक मुश्किल टास्क होने वाली है। जॉन अब्राहम ने बताया हां कि मै इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहा हूं डायरेक्टर जॉन मैथ्यू मदान और मैं दोनो मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है।

john abraham, aamir khan, जॉन अब्राहम, आमिर खान

जॉन ने एक खुलासा करते हुए कहा कि वो फिल्म सरफरोस जब उन्होने देखी तो उनको काफी ज्यादा पसंद आई थी। गौर करने वाली बात ये है कि जॉन ने ये फिल्म निर्देशक के घर जाकर ही देखी थी और उनको फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी।

बता दें कि जॉन ने फिल्म देखी और उनके मुंह से अचानक निकला की भाई ये क्या फिल्म है मजा आ गया। जॉन अब्राहम बताते है कि वो इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है।

उनका कहना है कि फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर आ सकती है। इस समय जॉन अब्राहम फिल्म सत्य मेव जयते को लेकर चर्चा में चल रहे है औऱ फिल्म इस महीने 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

इसके अलावा वो रॉ की शूटिंग भी कर रहे है। फिल्म मे एक्शन को लेकर जॉन अब्राहम अक्सर चर्चा में रहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X