..................... जॉन अब्राहम की 'मुंबई सागा' OTT पर होगी रिलीज?, करोड़ों का महंगा ऑफर ! John Abraham – Emraan Hashmi Mumbai Saga may release OTT Amazon Prime expensive offer - Hindi Filmibeat

जॉन अब्राहम की 'मुंबई सागा' OTT पर होगी रिलीज?, करोड़ों का ऑफर !

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टार 'मुंबई सागा' पिछले काफी समय से सुखियों में है। इस फिल्म संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग कोरोनावायरस महामारी के चलते लगे लॉकाउडन से पहले ख़त्म हो चुकी है। फ़िलहाल यह फ़िल्म पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है। अब खबर है कि मुंबई सागा फ़िल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म मुंबई सागा को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉम अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा सकता है। फिल्म के निर्माताओं और अमेजन के बीच डील पक्की होने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्टस की माने तो अमेजन प्राइम वीडियो ने मुंबई सागा फिल्म को अच्छी कीमत पर खरीद लिया है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई खबर नहीं है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अमेजन प्राइम वीडियो ने मुंबई सागा फिल्म के लिए डबल डिजिटल फीगर में यह डील पक्की करी है। इसके साथ ही यह भी खबर है कि यह अब तक की सबसे महंगी डील हो सकती है। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि मुंबई सागा के निर्माताओं और अमेजन के बीच डील पर अभी भी बात चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X