..................... लखनऊ में चल रही है सत्ममेव जयते 2 की शूटिंग John abraham doing Satyamev jayate 2 shooting in Lucknow - Hindi Filmibeat

लखनऊ में चल रही है सत्ममेव जयते 2 की शूटिंग, सामने आई जॉन अब्राहम की धमाकेदार तस्वीर

मिलाप जावेरी की शानदार फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस समय इस फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से चल रही है। सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार नजर आने वाली हैं। पहली बार वो किसी फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं। इस समय इस फिल्म से शूटिंग की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें जॉन अब्राहम एक पुलिस ऑफिसर के लुक में नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा उनके साथ मिलाप जावेरी भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस समय फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है और जिसको लेकर वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए तरण आदर्श ने लिखा है कि..

satyamev jayate 2, john abraham, सत्यमेव जयते 2, जॉन अब्राहम

'सत्यमेव जयते 2 के सेट से तस्वीरें और इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है।' जॉन अब्राहम ने इस फिल्म के पहले चैप्टर से काफी तगड़ा धमाका किया था और अपराध को खत्म करते नजर आए थे।

अब इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और ऐसा माना जा रहा है कि ये काफी शानदार साबित होने वाली है। पता चला है कि फिल्म में पहली फिल्म से तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है।

सत्यमेव जयते 2 अगले साल यानि 2021 में 12 मई ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। निश्चित ही ये फिल्म सलमान खान की फिल्म से क्लैश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X