मजे़ के लिए जॉन करते हैं फिल्म

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर जॉन अब्राहम का कहना है कि वो फिल्म तभी साइन करते हैं जब उन्हें फिल्म से जुड़े लोग पसंद आते हैं और जब उन्हें लगता है कि फिल्म को करने में मजा आएगा। जॉन अब्राहम ने कहा का वो फिल्म ये देखकर साइन नहीं करते कि फिल्म कितनी सफल होगी या फिर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी। जॉन तभी फिल्म साइन करते हैं जब उन्हें लगता है कि फिल्म में उनका किरदार उनकी रुचि के मुताबिक है और फिल्म में उनके साथ जुडे़ लोगों के साथ काम करके उन्हें अच्छा लगेगा और मज़ा आएगा।

जॉन अब्राहम ने कहा कि अभी तक उन्होंने अक्षय कुमार के साथ देसी ब्वायज और अभिषेक बच्चन के साथ दोस्ताना फिल्म सिर्फ इसलिए साइन की थी क्योंकि उन्हें अपना रोल पसंद आया था और उन्हें लगा था कि अभिषेक और अक्षय के साथ काम करने में उन्हें मज़ा आएगा। हालांकि देसी ब्वाजय और दोस्ताना बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं लेकिन दोनों फिल्मों ने कुछ ज्यादा कमाई नहीं की। इसके बावजूद दोनों फिल्मों में जॉन अब्राहम की एक्टिग की काफी तारीफ हुई। जॉन अब्राहम की हाल ही में आई फिल्म आई मी और मैं भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा सफल नहीं हुई लेकिन फिल्म में एक बार फिर जॉन अब्राहम की एक्टिंग बेहतरीन थी।

जॉन अब्राहम ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं फिल्म की व्यवसायिक सफलता की संभावना पर ज्यादा ध्यान नहीं देता बल्कि ये देखता हूं कि फिल्म में काम करना कितना मजेदार होगा। मुझे यह भी पता होता है कि दर्शकों को फिल्म देखने में कितना मजा आएगा। वैसे ये तो सबको पता ही है कि जॉन सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर भी हैं और बतौर निर्माता उन्हें फिल्म की व्यवासायिक सफलता का भी ध्यान देना पड़ता है। जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म शूटआउट एट वडाला एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है और जॉन ने कहा कि किसी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म करना बहुत मजेदार होता है। इसके अलावा जॉन मद्रास कैफे में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X