जॉन ने नहीं किया बिपाशा को आउट

निर्देशक संजय गुप्ता ने भी मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा "ना ही मैने और ना ही एकता कपूर ने यह कहा है कि बिपाशा इस फिल्म का हिस्सा हैं। तो उन्हें फिल्म से निकालने की बात कहां से आती है? जॉन को किसी बात के लिए दोषी ठहराना बहुत ही गलत है। उनका फिल्म की कास्टिंग में कोई दखलअंदाजी नहीं है। उनकी खामोशी को गलत नही लेना चाहिए। लोगों का तो यह भी कहना है कि फिल्म में नाना पाटेकर और नसीरभाई भी हैं लेकिन मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है।"
जॉन और बिपाशा क्यों अलग हुए यह कोई नहीं जानता लेकिन इस विषय पर जॉन ने हमेशा ही खामोशी बनाए रखी। फिल्हाल जॉन भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और प्रिया रुंचाल के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। साथ ही वो बिपाशा के भी अच्छे की कामना करते हैं। जॉन के करीबी दोस्त ने बताया अब जॉन और बिपाशा के ब्रेकअप को हुए अब लगभग एक साल हो गए हैं। इस पूरे समय में जॉन ने इस मसले पर चुप्पी ही साधी हुई थी। जबकि एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने ऐसा जताया कि जॉन ने उनके साथ बेईमानी की। पर जॉन ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन हाल ही में आई खबर कि जॉन ने बिपाशा को संजय गुप्ता की फिल्म से बाहर निकलवा दिया से जॉन बेहद परेशान हैं। "
सूत्रों के अनुसार "जॉन अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और सभी को पता है कि वो प्रिया रुंचाल के साथ डेटिंग कर रहे हैं और उनके साथ अपनी सैटल भी होना चाहते हैं। वो अपनी जिंदगी में किसी प्रकार की कोई कड़वाहट नहीं रखना चाहते हैं साथ ही बिपाशा जो कि कई सालों तक उनकी जिंदगी का अटूट हिस्सा रही हैं की भी अच्छी जिंदगी की कामना करते हैं। कोई नहीं जानता कि उनका ब्रेक अप क्यों हुआ और जॉन पब्लिकली इस बात पर कोई डिस्कशन भी नहीं करना चाहते हैं। लेकिन बिपशाशा द्वारा जॉन पर खुद को फिल्म से निकाले जाने का आरोप लगाए जाने से जॉन बेहद परेशान हैं।"


Click it and Unblock the Notifications