मैं अक्षय कुमार के साथ कोई धमाका नहीं कर रहा हूं, फिलहाल एक ही काफी है

काफी समय से गपशप गली में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार के झगड़ों को लेकर खबरें काफी चल रही है। दरअसल, माना जा रहा है कि जब परमाणु को लेकर जॉन अब्राहम को प्रेरणा अरोड़ा ने कोर्ट में घसीटा तो जॉन ने अक्षय से मदद मांगी।

दरअसल, अक्षय कुमार की रूस्तम प्रेरणा की क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस की थी और उसी दौरान अक्षय ने जॉन और प्रेरणा को मिलवाया था और उन्हीं की वजह से जॉन ने परमाणु प्रेरणा के साथ करने की हामी भरी।

john-abraham-denies-having-any-fight-with-akshay-kumar-over-parmanu

ऐसे में जब फिल्म को लेकर झगड़े शुरू हुए तब भी जॉन ने अक्षय को प्रेरणा को समझाने के लिए कहा लेकिन अक्षय ने जॉन की कोई मदद नहीं की और इसी बात से जॉन काफी नाराज़ थे। ऐसी कहानियां, गपशप गली में सुनाई जा रही थी।

अब जॉन अब्राहम ने एक ट्वीट करके कहा कि जितनी धमाकेदार कहानियां सुनाई जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है ये जानकर आपको दुख होगा। अक्षय मुझे मार डालेंगे ये सब पढ़कर। फिलहाल एक ही धमाका हो रहा है और वो स्क्रीन पर हो रहा है, परमाणु के माध्यम से।

गौरतलब है कि जॉन अब्राहम स्टारर परमाणु, बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रिलीज़ को छह दिन हो चुके हैं। और अब तक फिल्म ने 28 करोड़ की कमाई कर ली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X