अपनी कला को बिकाऊ नहीं मानते जॉन
बॉलीवुड के हॉट एंड हैंडसम एक्टर जॉन अब्राहम अपने पैशन अपनी एक्टिंग को बिकाऊ नहीं बनाना चाहते और इसीलिए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म रेस 2 का प्रमोशन करने से भी इंकार कर दिया है। खबर है कि हाल ही में रेस 2 की टीम ने मुंबई में होने जा रही मैराथन रेस में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने का फैसला किया लेकिन जॉन ने अपनी फिल्म को प्रमोट करने से मना कर दिया क्योंकि वो नहींचाहते थे कि अपनी कला यानी एक्टिंग को वो बेचें।
'रेस 2' सैफ अली खान की 2008 में रिलीज हुई फिल्म रेस का सीक्वल है। रेस की तरह ही इस फिल्म में भी सैफ अली खान और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। नये चेहरों में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और अमीषा पटेल हैं। जॉन अब्राहम को हाल ही में पीपल मैगजीन की तरफ से सेक्सीएस्ट मैन अलाइव 2012 का खिताब मिला है। अपनी प्रेस कॉंफ्रेस के दौरान जॉन ने कहा कि रेस 2 में उनका लुक धूम में उनके लुक की तरह ही है।

जॉन ने कहा "सच कहूं तो धूम पहली फिल्म थी जिस्में मैने ऐसा किरदार निभाया था। तो जॉन अब्राहम रेस 2 में धूम के कबीर की तरह ही दिखेगा।" जॉन से जब पूछा गया कि क्या वो रेस 2 जैसी फिल्म का निर्माण करना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा "क्यों नहीं? मुजे लगता है कि एंटरटेनिंग और कमर्शियल फिल्मों का निर्माण करना बहुत जरुरी है। लेकिन मेरी फिल्मों में एक अर्थ होता है। मुझे लगता है कि मेरे पास ऐसा कंटेट है जिसे में इस इंडस्ट्री में दिखाना चाहूंगा।"


Click it and Unblock the Notifications