अजय,अक्षय-शाहरुख पर भड़के जॉन अब्राहम! बोले- मैं मौत नहीं बेचूंगा...

John Abraham Lashes Out On Pan Masala Ads: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपने हेल्थ और एक्टिंग दोनों के लिए ही काफी मशहूर हैं। एक्टर किसी भी चीज का प्रमोशन करते समय भी काफी एहतियात बरतते हैं। यूं कही जॉन अब्राहम किसी भी प्रॉडक्ट को प्रमोट नहीं करते हैं। वहीं अब जॉन अब्राहम ने पान मलासा का एड करने वाले दूसरे स्टार्स पर भी भड़ास निकाली है।
जॉन अब्राहम का कहना है कि जो पान मसाला को एंडोर्स करते हैं, वो लोगों को मौत बेच रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी भी एक्टर का नाम नहीं लिया। बता दें कि पिछले दिनो अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान पान मसाला के विज्ञापन को लेकर काफी विवादों में आ गए थे। अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले ऐलान किया कि अब वह पान मसाला को एंडोर्स नहीं करेंगे।
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर बात करते हुए जॉन अब्राहम ने कहा, 'मैं जो बोलता हूं और रियल लाइफ में मैं वो ही करता हूं, तो फिर मैं एक रोल मॉडल हूं। अगर मैं बोलता कुछ हूं और करता कुछ और ही हूं, तो कोई न कोई तो देखेगा मुझे। एक तरफ लोग फिटनेस की बात करते हैं और दूसरी तरफ, पान मसाला बेचते हैं। मैं अपने एक्टर फ्रेंड्स से प्यार करता हूं और किसी की निंदा नहीं कर रहा हूं। मैं खुद के बारे में बात कर रहा हूं।'
जॉन अब्राहम ने आगे कहा, 'मैं कभी मौत नहीं बेचूंगा। क्या आपको पता है कि पान मसाला इंडस्ट्री का सालाना टर्नओवर कितना है? चलिए मैं आपको बताता हूं। पान मसाला इडंस्ट्री का सालाना टर्नओवर 45000 करोड़ है। मतलब सरकार भी इस चीज को सपोर्ट करती है, इसलिए ये गैर-कानूनी नहीं है। इसके लिए बहुत सारा पैसा मिलता है। ये आपकी चॉइस है। मैंने फैसला किया कि मैं ये (पान मसाला को एंडोर्स) नहीं करूंगा। आप इसका कुछ भी कारण निकाल सकते हैं। आप क्या बेच रहे हैं? आप तो मौत बेच रहे हैं। मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि मैं किसी एक्टर की बुराई नहीं कर रहा हूं। मैं खुद के बारे में कह रहा हूं।'
गौरतलब है कि जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरुआत पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म' से की थी. इसके बाद उन्होंने 'धूम', 'गरम मसाला', 'टैक्सी नंबर 9211', 'दोस्ताना', 'फोर्स', 'देसी बॉयज', 'रेस 2' और 'पठान' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा। इन दिनों जॉन अब्राहम अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेदा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसे उन्होंने को-प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म में शरवरी वाघ भी अहम किरदार में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications