जॉन अब्राहम मिस्टर बीन की तरह ही कॉमेडी करते हैं: अक्षय कुमार

जॉन अब्राहम और अक्षय ने करीब छह साल पहले गरम मसाला फिल्म की थी, उसके बाद ये जोड़ी देसी ब्वॉयज़ में नज़र आने वाली है। इनके साथ इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह और दीपिका पादुकोण भी काम कर रही हैं। यह डेविड धवन के बेटे रोहित धवन की पहली फिल्म है। इस फिल्म में संजय दत्त गेस्ट अपियरेंस में नज़र आएंगे।
अक्षय का कहना है कि जॉन में पहले से काफी बदलाव आया है। उनकी कॉमेडी की टाइमिंग लाजबाव हो चुकी है। मुझे लगता है कि जिस तरह से उनकी मांसपेशियां बढ़ रही हैं उसी तरह से उनकी कॉमेडी टाइमिंग काफी अच्छी हो रही है। मैं तो अब जॉन से कॉमेडी सीखने लगा हूं।
उनकी कॉमेडी का तरीका काफी अच्छा है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय का कहना है कि जॉन मिस्टर बीन की तरह ही कॉमेडी करते हैं। मुझे लगता है कि मुझे जॉन से अभी काफी कुछ सिखना है।


Click it and Unblock the Notifications











