'धरती पर अगर कोई GOD है तो वो DOG हैं..' जॉन अब्राहम के बयान से मचा बवाल, लोग बोले- 'कुछ भी भौंक रहा है'

John Abraham said Dog is God- जॉन अब्राहम एनिमल लवर हैं और ये बात किसी से नहीं छिपी है। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर या फिर अपने किसी फिल्म के इवेंट पर वो जानवरों को लेकर बातें करते रहते हैं।
लेकिन इस वक्त उन्होने एक ऐसा बयान दे डाला है जिससे बवाल मचा हुआ है और लोग भड़क गए हैं। कुत्तों के प्यार में उन्होने उनको भगवान तक कह डाला है। DOG को GOD कहने के बाद उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। जॉन अब्राहम इस दौरान बातें कर रहे थे और उन्होने ये बात कह डाली।
कुत्तों को बताया भगवान
जॉन ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो मैं एक नास्तिक हूं, लेकिन मेरा भरोसा इस बात पर है कि अगर धरती पर कोई भगवान है तो वे कुत्ते हैं। ये मेरा निजी मानना है और मैं उनकी पूजा करता हूं। मैं हर जानवर की पूजा करता हूं, जब मैं जानवरों को देखता हूं तो सोचता हूं कि इनसे क्या सीख सकता हूं।
कुत्ते आपके साथ स्पेशली काफी अच्छे होते हैं भले ही आप उनके साथ कैसा भी व्यवहार करें।'' जॉन अब्राहम का ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने उनका समर्थन किया है तो किसी ने खरी खोटी सुनाई है।
भड़क रहे हैं लोग
जॉन अब्राहम के इस बयान पर लोगों ने तरह तरह की बातें कहीं हैं। एक ने लिखा, ''क्या कुछ भी भौंक देते हैं ये लोग।'' एक ने लिखा, ''वो बकवास कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''बेवकूफ डॉग को किसने बनाया उसके बारे में बात कर।'' एक ने लिखा, ''ये लोग कुछ भी कह सकते हैं।'' एक ने लिखा, ''वो अपने पिता के बारे में बात कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''कैसी मूर्खतापूर्ण बात कही है।'' एक ने लिखा, ''तो इसको कुत्ते ने बनाया है।'' इस तरह से जॉन अब्राहम को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











