फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं जॉन
बिपाशा बसु से ब्रेकअप के बाद जॉन अब्राहम ने अपने पुराने अफेयर से काफी कुछ सीख लिया है। यही कारण है कि वह अब अपनी पर्सनल लाइफ में भी फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। दरअसल हर इवेंट में बिप्स जॉन के साथ ही दिखाई देती थी लेकिन अब जॉन की नई गर्लफ्रेंड प्रिया उनके साथ किसी भी इवेंट में साथ नहीं दिखाई देती।
इस मामले में जॉन काफी ऐतीहात बरत रहे हैं क्योंकि उनका यह रिलेशनशिप शुरूआती दौर पर है और वह नहीं चाहते कि उनके रिश्तें में किसी भी तरह की कोई आंच आए। इतना ही नहीं हर किसी को मालुम है कि अब उनकी लाइफ में प्रिया आ चुकी हैं लेकिन इसके बाद भी वह मीडिया के सामने उनका नाम नहीं लेते।
जिम में वर्कआउट के दौरान दोनों को इस बात का पता ही नहीं चला कि कब उनका यह रिश्ता हद से आगे चला गया। और प्रिया ने जॉन की लाइफ में बिप्स की जगह ले ली। जॉन अपने इस रिश्ते को पूरा सम्मान देना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications